राजावर-नवादा एवं नवादा-सकहारा सड़क निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों में खुशी

राजावर-नवादा एवं नवादा-सकहारा सड़क निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों में खुशी

May 19, 2026 - 18:27
 0  15
राजावर-नवादा एवं नवादा-सकहारा सड़क निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों में खुशी

बांका रजौन :धोरैया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। इसी क्रम में आज क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक Manish Kumar ने अपने कर्मभूमि क्षेत्र अंतर्गत राजावर से नवादा तक बनने वाली महत्वपूर्ण सड़क परियोजना एवं नवादा-सकहारा कोतवाली सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार राजावर से नवादा सड़क का निर्माण लगभग 9.33 करोड़ रुपए की लागत से कराया जाएगा, जबकि नवादा-सकहारा कोतवाली सड़क का निर्माण करीब 4.33 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इन दोनों सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। लोगों ने विधायक का स्वागत कर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के प्रति खुशी जाहिर की। ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क वर्षों से उनकी प्रमुख मांग रही थी, क्योंकि खराब सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को काफी कठिनाई होती थी। विधायक मनीष कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि धोरैया विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और जनता की हर समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है। बेहतर सड़क बनने से न केवल लोगों का आवागमन आसान होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। आने वाले समय में क्षेत्र में और भी कई विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। विधायक ने जनता के विश्वास और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद से ही विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि धोरैया विधानसभा को विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए वे पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होने पर खुशी जाहिर की और उम्मीद जताई कि परियोजना समय पर पूरी होगी। शिलान्यास समारोह में कई गणमान्य लोग, पंचायत प्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0