धोरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर शराब बरामद – कई वारंटी गिरफ्तार
धोरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर शराब बरामद – कई वारंटी गिरफ्तार
बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेलडिहा के समीप से पुलिस ने वारंटी अमरेश कुमार कगड़ा को गिरफ्तार किया। वहीं शराब पीने के आरोप में नवल किशोर (भलवार, थाना अमरपुर) और रामजिवन (कावथ, थाना अमरपुर) को भी हिरासत में लिया गया।
इसके अलावा बिपिन कुमार (पथरा, बाराहाट) और सुजीत पासवान (पथरा) को भी पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पकड़ा है।
उधर, भेलाई पहाड़ी इलाके में छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 40 लीटर अवैध शराब बरामद की है। हालांकि मौके से कोई तस्कर पकड़ में नहीं आया और पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
धोरैया पुलिस ने साफ कहा है कि इलाके में अवैध शराब और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
1
Love
0
Funny
0
Angry
1
Sad
0
Wow
1