रणगाँव में डे-नाइट टूर्नामेंट सम्पन्न, फारूक 11 बना चैंपियन ; उज्ज्वल हुए मैंन ऑफ द सीरीज

रणगाँव में डे-नाइट टूर्नामेंट सम्पन्न, फारूक 11 बना चैंपियन ; उज्ज्वल हुए मैंन ऑफ द सीरीज

Apr 26, 2026 - 10:09
 0  8

साकिब जिया बांका जिला ब्यूरो

   बांका जिला अंतर्गत धोरैया प्रखंड अंतर्गत महिला बिशनपुर पंचायत के रेंगाँव में MNA CREARE POINT द्वारा डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन MNA CREARE POINT संस्था के ऑनर नौशाद सर ने फीता काटकर किया। पूरा मुकाबला शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबला फारूक 11 और कटिहार टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर फारूक 11 ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 2 विकेट खोकर 72 रन बनाए, जिससे विरोधी टीम को 73 रनों का लक्ष्य मिला। जवाब में कटिहार की टीम 7 विकेट गंवाकर मात्र 35 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए फारूक 11 के खिलाड़ी उज्जवल को “मैन ऑफ द सीरीज” का खिताब दिया गया। विजेता टीम को 22 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 17 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। पूरे टूर्नामेंट का सफल आयोजन MNA CREARE POINT के नौशाद भाई के नेतृत्व में किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों का भी अच्छा सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1