125 की जगह 300 रुपये वसूली का आरोप, हंगामे के बाद बंद हुआ आधार सेंटर

125 की जगह 300 रुपये वसूली का आरोप, हंगामे के बाद बंद हुआ आधार सेंटर

May 8, 2026 - 13:45
 0  10
125 की जगह 300 रुपये वसूली का आरोप, हंगामे के बाद बंद हुआ आधार सेंटर

धोरैया में आधार अपडेट के नाम पर धड़ल्ले से वसूली, विरोध करने पर मारपीट

साकिब जिया, बांका जिला ब्यूरो

दैनिक दबंग केसरी 

धोरैया प्रखंड के ब्लॉक परिसर में आधार अपडेट के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आधार फिंगर अपडेट के निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली जा रही है।

अमजोर निवासी तनुजा कुमारी (16 वर्ष) एवं प्रिया कुमारी 14 वर्ष ने आरोप लगाया है कि आधार फिंगर अपडेट का सरकारी शुल्क 125 रुपये होने के बावजूद उनसे 300 रुपये वसूले गए। जब इस बात का विरोध उनके भाई गुंजन कुमार यादव ने किया तो कथित तौर पर वहां मौजूद कर्मियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई।

वहीं कई अन्य लोगों ने भी आधार अपडेट के नाम पर अधिक पैसे लेने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि आधार सेंटर के अंदर फॉर्म भरने के नाम पर भी अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है।

रैनगांव निवासी सजना कुमारी 32 वर्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके दो छोटे बच्चों, जिनकी उम्र लगभग 5 वर्ष है, के आधार अपडेट कराने के बदले 500 रुपये लिए गए। पीड़िता का कहना है कि इस पूरे मामले का वीडियो फुटेज भी मौजूद है।

मामले की जानकारी मिलते ही धोरैया प्रखंड कार्यालय के BDO मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। साथ ही एहतियात के तौर पर आधार सेंटर को आज के लिए बंद करा दिया गया।

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर अधिकारियों की मौजूदगी में इतनी बेखौफ होकर अधिक राशि की वसूली कैसे की जा रही थी? क्या प्रशासन को इसकी पहले से जानकारी नहीं थी, या फिर पूरे मामले पर मौन साध लिया गया था? स्थानीय लोगों का कहना है कि क्या कभी अधिकारियों द्वारा आधार सेंटर का नियमित निरीक्षण किया गया?

अब देखना होगा कि धोरैया ब्लॉक परिसर में सामने आए इस कथित बड़े धांधली मामले पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और दोषियों पर कब तक सख्त कदम उठाए जाते हैं।

हेड लाइन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0