बांका ज़िला धोरैया प्रखंड से बड़ी खबर

बांका ज़िला धोरैया प्रखंड से बड़ी खबर

Sep 16, 2025 - 13:28
Sep 16, 2025 - 13:46
 0  29
बांका ज़िला धोरैया प्रखंड से बड़ी खबर

बांका ज़िले के धोरैया प्रखंड में धंधेली को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो गई है।
पूर्व मंत्री जावेद इक़बाल ने खुलकर धोरिया ब्लॉक के CO और ब BDO को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे ईमानदारी से काम करें, वरना परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

जावेद इक़बाल का आरोप है कि प्रखंड में आम लोगों को सरकारी योजनाओं का सही लाभ नहीं मिल रहा है। हकदारों के नाम सूचियों से गायब हैं, जबकि कुछ लोग अवैध तरीके से योजनाओं का फायदा उठा रहे हैं। उनका कहना है कि इसमें प्रशासन की लापरवाही और मिलीभगत साफ झलक रही है।

उन्होंने धोरैया ब्लॉक के CO और BDO दोनों को चेतावनी देते हुए कहा—
“लोगों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर तुरंत व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो ज़बरदस्त जन आंदोलन होगा और ज़िम्मेदार अफसरों को जवाब देना पड़ेगा।”

जावेद इक़बाल ने यह भी कहा कि वे जल्द ही जनता के प्रतिनिधि मंडल के साथ उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की रिपोर्ट सौपेंगे ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके।

📍 जावेद इक़बाल के इस बयान के बाद धोरैया प्रखंड में हड़कंप मच गया है। लोग अब यह देख रहे हैं कि प्रशासन धंधेली रोकने के लिए ठोस कदम उठाता है या फिर पुरानी स्थिति ही बनी रहती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0